आईपीएल 2024: सैम कुरेन और लियाम लिविंगस्टोन ने पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स पर चार विकेट से दिलाई जीत

चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: सैम कुरेन और लियाम लिविंगस्टोन ने बल्ले से अहम भूमिका निभाते हुए पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विजाई अभियान की शुरुआत दिलाई। पंजाब के मूलनपुर में अपने नए घरेलू मैदान महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेलते हुए पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया।
पंजाब की तरफ से सैम कुरेन ने सर्वाधिक 63 रन बनाए, जबकि लिविंगस्टोन 38 रन पर नाबाद रहे। पीबीकेएस ने चार गेंद शेष रहते 19.2 ओवर में 177/6 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स के 20 ओवर में 174/9 पर की टारगेट को पूरा कर लिया।
𝐒ea𝐋ing the game for us! 💪🔥#SaddaPunjab #PunjabKings #JazbaHaiPunjabi #TATAIPL2024 #PBKSvDC pic.twitter.com/rdn5JBt0By
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 23, 2024
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के इशांत शर्मा क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हो गए जिससे दिल्ली की गेंदबाजी पर असर पड़ा। कुलदीप यादव को छोड़कर डीसी के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फील्डिंग में भी डीसी के खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े।
175 रनों का पीछा करते हुए शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने खलील अहमद के 17 रन के शुरुआती ओवर में दो-दो चौके लगाए। इशांत शर्मा ने तीन वाइड के साथ शुरुआत की, जबकि धवन ने उन पर और मिशेल मार्श पर एक-एक चौका लगाया। लेकिन इशांत ने वापसी की और लेंथ गेंद पर धवन को पलेड ऑन कर दिया।
प्रभसिमरन सिंह दो चौकों के साथ आगे बढ़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर छोर पर जॉनी बेयरस्टो रन आउट हो गए। हालांकि इसके बाद भी प्रभसिमरन ने खलील पर दो शानदार चौके लगाए।
डीसी को उस समय बड़ा झटका लगा जब डीप से गेंद फेंकने की कोशिश में ईशांत का दाहिना टखना बुरी तरह मुड़ जाने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए। प्रभसिमरन और कुरेन के बीच 42 रन की साझेदारी दसवें ओवर में समाप्त हुई जब प्रभसिमरन ने कुलदीप यादव की गुगली पर गेंद को उछाला और लॉन्ग-ऑन पर आउट हो गए।
इसके दो ओवर बाद, जितेश शर्मा को कुलदीप यादव की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने के चक्कर में पंत ने स्टंप कर दिया। डीसी के लिए मैच यहीं तक था। इसके बाद कुरेन और लिविंगस्टोन ने मैच को अपने तरीके से पंजाब किंग्स की तरफ मोड दिया।
संक्षिप्त स्कोर: दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 174/9 (शाई होप 33, अभिषेक पोरेल 32 नाबाद; अर्शदीप सिंह 2-28, हर्षल पटेल 2-46) पंजाब किंग्स से 19.2 ओवर में 177/6 से हार गए (सैम कुरेन 63, लियाम लिविंगस्टोन 38 नाबाद) आउट; कुलदीप यादव 2-20, खलील अहमद 2-43) चार विकेट से।