भूमि पेडनेकर ने 2026 का स्वागत किया खास अंदाज़ में, परिवार और दोस्तों संग बिताया नया साल
चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने नए साल 2026 का स्वागत बड़े ही गर्मजोशी और जश्न के साथ किया। इस खास मौके पर उन्होंने अपने सबसे करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताया, और खाने-पीने और ढेर सारी उम्मीदों के साथ साल की शुरुआत की।
भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए साल की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके फेस्टिव मूड की झलक साफ दिखाई दी। एक स्लाइड में उन्हें नए साल की पॉपुलर रस्म, अंगूर खाने, के दौरान देखा गया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा, “इंस्टाग्राम ने मुझसे यह करवाया”। अन्य तस्वीरों में वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ आनंदित समय बिताती नजर आईं।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इंस्टाग्राम ने मुझसे यह करवाया स्लाइड 3 प्लीज़। हैप्पी 2026। नए साल का स्वागत अपने प्यारे लोगों, ढेर सारी उम्मीदों और खाने के साथ किया।”
भूमि पेडनेकर की फिल्मी यात्रा
भूमि ने 2015 में रोमांटिक कॉमेडी ‘दम लगा के हईशा’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। इससे पहले वह यश राज फिल्म्स में छह साल तक असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर चुकी थीं।
एक्ट्रेस ने कई सफल फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘बाला’ और ‘पति पत्नी और वो’ शामिल हैं। उन्हें ‘सांड की आंख’ में सत्तर साल की शार्पशूटर चंद्रो तोमर और ‘बधाई दो’ में एक लेस्बियन की भूमिका के लिए भी सराहा गया।
इसके अलावा भूमि ने सोशल ड्रामा ‘भीड़’, ‘अफवाह’ और ‘भक्षक’ में भी अपनी अभिनय क्षमता दिखाई। बड़े पर्दे पर वह आखिरी बार अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के साथ ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में दिखाई दी थीं।
OTT पर काम
भूमि ने रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ ‘द रॉयल्स’ में भी काम किया, जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर, ज़ीनत अमान, नोरा फतेही, डिनो मोरिया और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार थे। यह कहानी आधुनिक भारत में आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे शाही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी किस्मत तब बदल जाती है जब वारिस अपने पुश्तैनी महल को लग्जरी रिसॉर्ट के रूप में बदलने के लिए एक हॉस्पिटैलिटी एंटरप्रेन्योर के साथ हाथ मिलाता है। भूमि पेडनेकर के फैंस के लिए यह नया साल उनके लिए उम्मीद और उत्साह से भरा रहा।
