धनुष संग शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर का क्रिप्टिक पोस्ट, ‘ग्राउंडेड और ग्लोइंग’

चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: अभिनेता धनुष के साथ शादी की अफवाहों के बीच अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चाओं को और हवा दे दी है।
मृणाल ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह नाव पर बैठी सूर्यास्त का आनंद लेती नजर आ रही हैं। खुले लहराते बालों के साथ वह समुद्र और ठंडी हवा के बीच सुकून भरे पलों में खोई दिखती हैं। वीडियो के साथ मृणाल ने कैप्शन लिखा, “ग्राउंडेड, ग्लोइंग और अडिग!”
धनुष और मृणाल की शादी की चर्चाएं
मृणाल ठाकुर और धनुष के बीच पिछले साल से डेटिंग की अफवाहें चल रही हैं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक इन खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।
हाल ही में अटकलें तब और तेज हो गईं, जब सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि दोनों फरवरी 2026 में शादी करने वाले हैं। हालांकि, अभिनेत्री से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।
मृणाल का यह पोस्ट भले ही निजी सुकून और आत्मविश्वास को दर्शाता हो, लेकिन शादी की अफवाहों पर उन्होंने सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलहाल अभिनेत्री अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर पूरी तरह फोकस्ड नजर आ रही हैं।
