विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक ODI शतक बनाने का कीर्तिमान बनाया

Virat Kohli set a new record for scoring the most ODI centuries against New Zealand.
(Pic: BCCI/X)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली:  इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे ODI मैच में विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक ODI शतक बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

कोहली ने इस मैच में 91 गेंदों में शतक पूरा किया और अपने संयम, आक्रामकता और तकनीक का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। इस शतकीय पारी के साथ ही कोहली ने अपने करियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात शतक पूरे कर लिए, जिससे उन्होंने पूर्व दिग्गजों विरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम छह-छह शतक थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI शतकों की सूची:

  • विराट कोहली (भारत) – मैच: 36 | रन: 1897 | शतक: 7

  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – मैच: 51 | रन: 1971 | शतक: 6

  • विरेंद्र सहवाग (भारत) – मैच: 23 | रन: 1157 | शतक: 6

  • सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – मैच: 47 | रन: 1519 | शतक: 5

  • सचिन तेंदुलकर (भारत) – मैच: 42 | रन: 1750 | शतक: 5

  • फखर जमान (पाकिस्तान) – मैच: 20 | रन: 1077 | शतक: 4

इस शतक के साथ कोहली के कुल ODI शतकों की संख्या 54 और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके शतकों की कुल संख्या 85 हो गई है, जिससे वह सचिन तेंदुलकर के 100 शतक के विश्व रिकॉर्ड के और करीब पहुँच गए हैं।

No.3 पर कोहली ने तोड़ा पोंटिंग का रिकॉर्ड
कोहली ने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए ODI में No.3 पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। पोंटिंग ने 335 मैचों में 12,662 रन बनाए थे, जबकि कोहली ने यह मुकाम केवल 247 मैचों में हासिल किया। कोहली और पोंटिंग दोनों ही ODI में No.3 पर 10,000 से अधिक रन बनाने वाले दोमात्र बल्लेबाज हैं।

कोहली ने यह शतक शानदार अंदाज में पूरा किया, जब उन्होंने 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर जक फोल्केस की धीमी लंबाई की गेंद को ऑन-साइड खेलकर यह कीर्तिमान पूरा किया।

इससे पहले, कोहली ने सीरीज के पहले दो ODIs में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले मैच में वडोदरा में उन्होंने 91 गेंदों में 93 रन बनाए और भारत को चार विकेट से जीत दिलाई, जबकि दूसरे ODI में उन्होंने 23 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

कोहली की यह प्रदर्शन साबित करती है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली ODI बल्लेबाजों में से एक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *