लव एंड वॉर: आलिया भट्ट ने भंसाली के साथ काम करने को जादुई बताया, फिल्मिंग अपडेट शेयर किया

Love & War: Alia Bhatt calls working with Bhansali magical, shares filming update
(File Photo: credit/ Twitter)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एण्ड वार’ को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। आलिया ने इस प्रोजेक्ट को “जादुई अनुभव” बताया और निर्देशक के साथ दोबारा काम करने के लिए आभार जताया।

आलिया ने यह जानकारी मिलान फैशन वीक के दौरान दी, जहां वह लग्जरी ब्रांड गुसी की ग्लोबल एंबेसडर के रूप में शामिल हुई थीं। मिलान में आयोजित इस प्रतिष्ठित फैशन इवेंट में आलिया ब्लैक लेदर ट्रेंच कोट और ओवरसाइज्ड सनग्लासेस में बेहद आकर्षक नजर आईं।

वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में आलिया ने मिलान शहर के प्रति अपना लगाव जाहिर किया और बताया कि छह महीनों में यह उनकी दूसरी यात्रा है। उन्होंने शहर के लोगों और वहां के खाने की भी जमकर तारीफ की।

फिल्म के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, “मैं इस समय ‘लव एंड वार’ नाम की फिल्म पर काम कर रही हूं, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। हम शूटिंग के आखिरी चरण में हैं। यह अनुभव बेहद जादुई रहा है। संजय सर के साथ काम करना जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे फिर से उनके साथ काम करने का मौका मिला।”

यह फिल्म आलिया और संजय लीला भंसाली की दूसरी साथ में फिल्म है। इससे पहले दोनों ने गंगुवाई में काम किया था, जिसके लिए आलिया को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला था।

Love & War में आलिया के साथ रणवीर कपूर और विकी कौशल भी नजर आएंगे। स्टारकास्ट की वजह से यह फिल्म पहले से ही बॉलीवुड की चर्चित परियोजनाओं में शामिल है।

फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव हुआ है। पहले इसे क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 20 मार्च 2026 तय की गई है। दर्शक इस मेगा प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *