स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के टीज़र पोस्टर्स में ज़ेंडाया पर फ़ोकस

Spider-Man: Brand New Day teaser posters focus on Zendaya
(Pic credit: Sony)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: मार्वल की बहुप्रतीक्षित फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। 14 अप्रैल को फिल्म के नए टीज़र पोस्टर जारी किए गए, जिनमें से एक में खास तौर पर ज़ेंडाया को प्रमुखता से दिखाया गया है। पोस्टर रिलीज़ के साथ ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चा और तेज़ हो गई है।

यह पोस्टर लॉन्च CinemaCon के दौरान हुआ, जहां सोनी पिक्चर्स ने फिल्म का एक खास सीन भी प्रस्तुत किया। टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने स्टूडियो के इवेंट में मुख्य आकर्षण का केंद्र बनाया।

फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन कर रहे हैं, जो इससे पहले Shang-Chi and the Legend of the Ten Rings का निर्देशन कर चुके हैं और Wonder Man के सह-निर्माता भी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनी पिक्चर्स के प्रमुख टॉम रोथमैन ने फिल्म को पहले की स्पाइडर-मैन कहानियों से अलग बताया और टॉम हॉलैंड के प्रदर्शन को उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ बताया। वहीं, हॉलैंड ने वर्चुअली शामिल होकर कहा कि यह “अब तक की सबसे भावनात्मक और सबसे परिपक्व स्पाइडर-मैन फिल्म” होगी।

प्रदर्शित किए गए सीन में पीटर पार्कर एक ऐसी दुनिया में दिखाई देते हैं, जहां Spider-Man: No Way Home की घटनाओं के बाद उनके करीबी दोस्त उन्हें पहचानते नहीं हैं। एक बोडेगा सीन में नेड, जिसे जैकब बैटलन निभा रहे हैं, पीटर को पहचान नहीं पाता। बाद में पीटर एक हाउस पार्टी में पहुंचता है, जहां नेड और एमजे—यानी ज़ेंडाया का किरदार—मौजूद होते हैं।

इस दौरान नेड एक “स्पाइडर-ट्रैकर” बना चुका होता है और उसे लगता है कि स्पाइडर-मैन की पहचान कोई और है। पार्टी में पीटर खुद को “मेयनार्ड” बताकर एमजे को फूल देता है। एमजे बताती है कि उसने एक “बेजान कॉर्पोरेशन” की नौकरी ठुकरा दी है और बेहतर मौके का इंतज़ार कर रही है। वह यह भी कहती है कि वह किसी और को डेट कर रही है। जैसे ही वह पीटर को किस करने के करीब आती है, पीटर वहां से उदास होकर चला जाता है।

फिल्म में जॉन बर्नथल द पनिशर के रूप में, मार्क रफैलो ब्रूस बैनर के रूप में और सैडी सिंक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का ट्रेलर पहले ही 24 घंटे में 718 मिलियन व्यूज़ के साथ रिकॉर्ड बना चुका है। इससे पहले की फिल्म ने महामारी के बावजूद लगभग 2 बिलियन डॉलर की कमाई की थी।

स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है और इसे इस साल की सबसे बड़ी समर रिलीज़ में से एक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *