‘मैनिफेस्टेशन मैन’ प्रफुल हिंगे ने कहा, ‘सबसे खास विकेट वैभव सूर्यवंशी का था’

‘Manifestation Man’ Praful Hinge said, "The most special wicket was Suryavanshi’s."
(Pic credit: IPL)

चिरौरी न्यूज

हैदराबाद: प्रफुल्ल हिंगे ने सोमवार को अपने IPL डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए साबित कर दिया कि मेहनत और ‘मैनिफेस्टेशन’ का मेल कमाल कर सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए इस युवा तेज गेंदबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

24 वर्षीय विदर्भ के इस गेंदबाज ने अपने दूसरे ही गेंद पर इन-फॉर्म बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट कर बड़ा झटका दिया। इसके बाद उसी ओवर में ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को पवेलियन भेजकर इतिहास रच दिया।

हिंगे यहीं नहीं रुके। उन्होंने वापसी करते हुए RR के कप्तान रियान पराग को भी आउट कर दिया, जिससे राजस्थान की टीम महज 3 ओवर में 9/5 के स्कोर पर सिमटती नजर आई और मैच लगभग वहीं खत्म हो गया।

मैच के बाद हिंगे ने बताया कि उन्होंने पहले से ही योजना बना रखी थी। उन्होंने कहा, “सबसे खास विकेट सूर्यवंशी का था क्योंकि वह शानदार फॉर्म में थे। मैंने पहले ही 2-3 लोगों से कहा था कि मैं उन्हें पहली गेंद पर बाउंसर से आउट करूंगा।”

टेनिस बॉल क्रिकेट से IPL तक का सफर

हिंगे की कहानी प्रेरणादायक है। उन्होंने 8 साल की उम्र में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। 13 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता से क्लब जॉइन करने की जिद की, जो शुरुआत में मना कर रहे थे, लेकिन बाद में मान गए। घरेलू क्रिकेट में भी हिंगे का प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां उन्होंने 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 27 विकेट लिए हैं।

हिंगे ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने IPL डेब्यू को पहले ही ‘मैनिफेस्ट’ किया था। उन्होंने कहा, “मैंने पिछले साल लिखा था कि जब भी डेब्यू होगा, मैं 4-5 विकेट लूंगा और पावरप्ले में दबदबा बनाऊंगा।”

अब नराइजर्स हैदराबाद को अपने गेंदबाजी आक्रमण में एक नया हथियार मिल गया है। टीम का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18 अप्रैल को घरेलू मैदान पर होगा, जहां हिंगे से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *