30 वर्षीय हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का ‘हार्ट-अटैक’ से निधन

30-Year-Old Haryanvi Actress Divyanka Sirohi Passes Away Due to Heart Attackचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात घर पर उन्हें हार्ट अटैक आया था। दिव्यांका सिरोही 30 की थीं। परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने दिव्यांका के निधन पर दुख जताया है। हालाँकि, दिव्यांका के परिवार की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। दिव्यांका मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं। उन्होंने सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी कई गानों में काम किया था। उनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। उन्होंने मेरठ में स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BCA की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद, उन्होंने सिक्किम से MBA किया। दिव्यांका का एक भाई हिमांशु और बहनें दीपांशु और जसमीत हैं। वह फिलहाल अपने माता-पिता और दादी के साथ गाजियाबाद में रह रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *