जब मल्लिका सेहरावत के लो-कट ब्लाउज़ ने कांस में मचा दिया था तहलका, दुनिया भर में होने लगी थी चर्चा

When Mallika Sherawat's low-cut blouse created a sensation at Cannes, it became the talk of the town across the globe.चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री की ‘कान्स क्वीन’ भले ही ऐश्वर्या राय बच्चन को माना जाता हो, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कई भारतीय अभिनेत्रियों ने फ़्रेंच रिवेरा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इन्हीं में से एक हैं मल्लिका सेहरावत, जिन्होंने अब अपने कान्स डेब्यू से जुड़ी दिलचस्प यादें साझा की हैं।

करीब 20 साल पहले कान्स में अपने पहले अनुभव को याद करते हुए मल्लिका ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह हॉन्गकॉन्ग के मशहूर मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता जैकी चैन के साथ नज़र आईं। कहीं दोनों कैमरे के सामने पोज़ दे रहे थे, तो कहीं एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दिए।

मल्लिका सेहरावत  ने अपने पोस्ट में लिखा, “20 साल पहले कान्स में मेरा पहला अनुभव, वो भी Jackie Chan के साथ! मैंने एक बेहद लो-कट ब्लाउज़ के साथ घाघरा पहना था और इसने तहलका मचा दिया था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat)

उन्होंने आगे लिखा, “यह इतना चर्चा में रहा कि मुझे मशहूर टाइम मैगज़ीन में जगह मिली और मेरी तुलना दिग्गज अभिनेत्री ब्रिगेट बरडोट से की गई। एक छोटे शहर की लड़की के लिए यह सब किसी सपने जैसा था। उस समय लोगों ने इसे ‘बहुत ज़्यादा’ कहा था, लेकिन आज यह बिल्कुल सामान्य माना जाता है।”

दरअसल, साल 2005 में जैकी चैन की फ़िल्म दि मिथ का प्रमोशन कान्स में किया गया था। इसी सिलसिले में फ़िल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम फ़ोटो कॉल्स और पार्टियों में शामिल हुई थी। इस फ़िल्म में मल्लिका ने ‘सामंथा’ नाम की एक भारतीय ग्रामीण लड़की का किरदार निभाया था। मार्शल-आर्ट्स और फ़ैंटेसी से भरपूर यह फ़िल्म एक ऐसे पुरातत्वविद् की कहानी थी, जिसे अपने पिछले जन्म में चिन राजवंश के एक जनरल होने के सपने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *