राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- “देश में आर्थिक तूफान, प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे”

Rahul Gandhi attacks PM Modi, says: "An economic storm is sweeping the country, while the Prime Minister is distributing toffees in Italy."चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। यह हमला उस वायरल वीडियो को लेकर किया गया जिसमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पीएम मोदी द्वारा दिए गए ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट का मजाकिया अंदाज में जिक्र करती नजर आईं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने हिंदी में लिखा, “देश पर आर्थिक तूफान मंडरा रहा है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफियां बांट रहे हैं।” कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि देश का किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, जबकि सरकार केवल छवि निर्माण में लगी हुई है।

उन्होंने लिखा, “किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। पीएम मुस्कुरा रहे हैं, रील बना रहे हैं और बीजेपी नेता ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नाटकबाज़ी है।”

दरअसल, हाल ही में रोम में पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में मेलोनी हंसते हुए कहती सुनाई दीं कि मोदी ने उन्हें “बहुत अच्छी Melody टॉफी” गिफ्ट की है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “Thank you for the gift.”

वीडियो में पीएम मोदी भी मेलोनी की बात सुनकर हंसते नजर आए। इस हल्के-फुल्के मजाक ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर “Melodi” ट्रेंड को जिंदा कर दिया।

“Melodi” शब्द मोदी और मेलोनी के नामों को जोड़कर बनाया गया है। यह पहली बार 2023 में दुबई में आयोजित COP28 सम्मेलन के दौरान चर्चा में आया था, जब मेलोनी ने मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए “Good friends at COP28” और “#Melodi” लिखा था।

तब से दोनों नेताओं की मुलाकातों और दोस्ताना अंदाज को लेकर सोशल media पर “Melodi” अक्सर ट्रेंड करता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *