जूनियर NTR की बहुप्रतीक्षित फिल्म का टाइटल ‘Dragon’ हुआ अनाउंस, ग्लिम्प्स वीडियो रिलीज़

Junior NTR's Highly Anticipated Film Titled 'Dragon'; Glimpse Video Releasedचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: हैदराबाद: डायरेक्टर प्रशांत नील और एक्टर जूनियर NTR की बहुप्रतीक्षित फिल्म का टाइटल बुधवार को आधिकारिक तौर पर ‘Dragon’ घोषित किया गया। जूनियर NTR के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का एक धमाकेदार ग्लिम्प्स वीडियो भी जारी किया।

ग्लिम्प्स वीडियो के अनुसार, फिल्म एक ग्लोबल अफ़ीम युद्ध की कहानी पर आधारित है। इसमें दो प्रमुख संगठन — ‘अफगान ट्रेडिंग कंपनी’ और ‘गोल्डन ट्राएंगल’ — के बीच संघर्ष दिखाया जाएगा। जूनियर एनटीआर ‘लूगर’ फिक्स्ड ‘ड्रैगन’ का किरदार निभा रहे हैं, जो अफगान ट्रेडिंग कंपनी के प्रमुख असासिन हैं.

स्टारकास्ट में जूनियर एनटीआर , अनिल कपूर और बीजू मेनन प्रमुख हैं। फिल्म पहले 25 जून 2025 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसे 11 जून 2026 तक टाल दिया गया है। यह फिल्म Mythri Movie Makers और NTR Arts के बैनर तले बन रही है। कल्याण राम नंदमुरी, नवीन यरनेनी, रवि शंकर यलमंचिली और हरि कृष्ण कोसरजू इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *