किम कार्दशियन ने बच्चों और लुईस हैमिल्टन संग बिताईं समर वेकेशन, तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान

Kim Kardashian spent her summer vacation with her children and Lewis Hamilton; photos caught fans' attention.चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: हॉलीवुड रियलिटी स्टार किम कार्दशियन ने अपनी समर वेकेशन की कुछ खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं। 13 जुलाई को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में वह अपने चारों बच्चों और सात बार के फॉर्मूला-1 विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन के साथ झील किनारे छुट्टियां मनाती नजर आ रही हैं।

माना जा रहा है कि ये तस्वीरें फोर्थ ऑफ़ जुलाई वीकेंड के दौरान ली गई थीं। पोस्ट में किम और हैमिल्टन की एक प्यारी सेल्फी भी शामिल है, जिसने फैंस का खास ध्यान खींचा। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं, जबकि किम की सबसे छोटी बेटी शिकागो भी उनके साथ नजर आ रही हैं।

किम ने अपने बच्चों नॉर्थ, सेंट, शिकागो और साल्म के साथ बिताए खास पलों की भी कई तस्वीरें साझा की हैं। ये चारों बच्चे उनके पूर्व पति और रैपर कान्ये वेस्ट से हैं। एक तस्वीर में किम और शिकागो लाल रंग की क्वाड बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में किम स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान अपने तीन बच्चों को गले लगाती नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kim Kardashian (@kimkardashian)

पोस्ट में झील किनारे परिवार के साथ सैर, आतिशबाजी और सेलिब्रेशन की कई कैंडिड तस्वीरें भी शामिल हैं। इन तस्वीरों में किम की बहन क्लो कार्दशियन और परिवार के अन्य सदस्य भी उत्सव का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि ये वेकेशन उस समय चर्चा में आई है, जब हाल ही में मोनाको ग्रां प्री के दौरान किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रेस के बाद दोनों को बेहद गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन करते देखा गया था। हैमिल्टन ने किम के गाल पर किस कर उनका स्वागत किया था, जबकि ट्रॉफी समारोह के दौरान उन्होंने उनकी ओर फ्लाइंग किस भी किया। उस समय किम मुस्कुराते हुए अपने फोन से उस पल को रिकॉर्ड करती नजर आई थीं। बाद में दोनों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में शैंपेन छिड़कने का मजेदार पल भी कैमरे में कैद हुआ था।

हालांकि, किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसके बावजूद दोनों की लगातार साथ नजर आ रही तस्वीरों ने फैंस के बीच चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *