समय रैना का मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर मजाक वायरल
चिरौरी न्यूज
मुंबई: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी को लेकर चर्चा में हैं। उनके शो ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2’ के लेटेस्ट मेंबर्स-ओनली एपिसोड में उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर मजाकिया टिप्पणी की, जिसने दर्शकों और पैनलिस्ट्स को हंसने पर मजबूर कर दिया।
इस एपिसोड में राघव जुयाल, मुनव्वर फारूकी, रोहन जोशी और निहारिका एनएम पैनलिस्ट के तौर पर नजर आए। शो के दौरान राघव जुयाल की आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ की रिलीज पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान समय रैना ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए मजाक में कहा कि अगर भारी बारिश के कारण थिएटर नहीं जा पाए तो 1 अगस्त को ओटीटी पर देख लेना।
समय की बात सुनते ही राघव जुयाल ने तुरंत उन्हें टोकते हुए कहा कि ‘भाई तेरा स्टार है’ सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और ओटीटी पर नहीं आएगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने भी आमिर खान की तरह फिल्म को सीधे थिएटर में रिलीज करने का फैसला किया है।
राघव की इस बात पर समय रैना ने तुरंत पंचलाइन देते हुए कहा, “आमिर सर जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है।” समय का इशारा मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी की ओर था। इस टिप्पणी के बाद मंच पर मौजूद सभी पैनलिस्ट और दर्शक ठहाके लगाने लगे।
समय रैना के इस मजाक को आमिर खान और मुनव्वर फारूकी की शादियों से जोड़कर देखा गया। आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की है, जबकि मुनव्वर फारूकी ने वर्ष 2024 में दूसरी शादी की थी। इसी संदर्भ में समय ने दोनों के निजी जीवन पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की।
बता दें कि ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2’ का यह एक बोनस एपिसोड था, जिसे सोमवार को समय रैना के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर केवल मेंबर्स के लिए जारी किया गया।
