लॉक अप 2: श्रेया कालरा बनीं दूसरी फाइनलिस्ट, आकांक्षा चमोला हुईं शो से बाहर

चिरौरी न्यूज
मुंबई: रियलिटी शो ‘Lock Upp 2’ अपने ग्रैंड फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हर एपिसोड के साथ मुकाबला और रोमांचक होता जा रहा है। शो के ताजा एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला, जिसके बाद श्रेया कालरा ने फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली। वह अब शिवांगी जोशी के साथ सीजन की दूसरी फाइनलिस्ट बन गई हैं।
एपिसोड में आया बड़ा ट्विस्ट
इस बार शो का फॉर्मेट पूरी तरह बदल दिया गया। सभी कंटेस्टेंट्स को दो टीमों—’डिजर्विंग’ और ‘अनडिजर्विंग’—में बांटा गया। जहां डिजर्विंग टीम के तीन सदस्यों को एक प्रतियोगी को शो से बाहर करने की जिम्मेदारी दी गई, वहीं अनडिजर्विंग टीम को यह अधिकार मिला कि वे किसी एक कंटेस्टेंट को सीधे फिनाले का टिकट दें।
अनडिजर्विंग टीम में शामिल आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे और राम कपूर ने सर्वसम्मति से श्रेया कालरा को सीजन की दूसरी फाइनलिस्ट चुना।
आकांक्षा चमोला का सफर हुआ खत्म
दूसरी ओर, डिजर्विंग टीम के सदस्य वरुण यादव, योगेश रावत और श्रेया कालरा ने भी सर्वसम्मति से आकांक्षा चमोला को शो से बाहर करने का फैसला लिया।एलिमिनेशन के दौरान आकांक्षा काफी भावुक नजर आईं। उन्हें इस बात का सबसे ज्यादा दुख था कि राम कपूर और वरुण यादव ने उन्हें घर के सबसे कम डिजर्विंग प्रतियोगियों में शामिल माना। इससे पहले प्रसारित एपिसोड में हर्षद चोपड़ा ने अपनी फाइनलिस्ट बनने की दावेदारी छोड़कर शिवांगी जोशी को बचाया था। उनके इस फैसले के बाद शिवांगी सीजन की पहली फाइनलिस्ट बनी थीं।
‘Lock Upp 2’ के विजेता को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं अन्य फाइनलिस्ट को कोई नकद इनाम नहीं मिलेगा। हालांकि, योगेश रावत पहले ही शो के एक टास्क को जीतकर 10 लाख रुपये अपने नाम कर चुके हैं।
‘Lock Upp 2’ का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को रात 8 बजे स्ट्रीम होगा।
