लाइफस्टाइल

बेटी को याद कर रोईं स्वरा भास्कर, तेज प्रताप यादव और शहजाद पूनावाला ने सांत्वना दी

Swara Bhasker wept while remembering her daughter; Tej Pratap Yadav and Shehzad Poonawalla offered condolences.चिरौरी न्यूज

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज़ एंड फ़ॉल सीज़न 2’ में नजर आ रही हैं। शो में वह अपनी बेबाक बातों और मजबूत व्यक्तित्व को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक भावुक पल कैमरे में कैद हुआ, जिसने फैंस का दिल छू लिया। स्वरा अपनी छोटी बेटी राबिया को याद कर फूट-फूटकर रोती नजर आईं।

शो के एक वायरल वीडियो में स्वरा काफी भावुक दिखाई दे रही हैं। वह अपनी बेटी का चेहरा देखने के लिए बेचैन नजर आईं। जब साथी कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी ने उनसे पूछा कि अचानक उन्हें बेटी की याद कैसे आ गई, तो स्वरा ने बताया, “किसी ने ‘सुशी’ कहा और मुझे अपनी बेटी की याद आ गई।”

इसके बाद स्वरा ने भावुक होकर कहा, “यार, उसका चेहरा दिखा दो, उसकी फोटो दिखा दो प्लीज।” बेटी से दूर रहने की उनकी बेचैनी साफ तौर पर नजर आई। इस दौरान उनके साथ मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें संभालने और शांत कराने की कोशिश की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

वीडियो में तेज प्रताप यादव स्वरा को चुप कराने और उन्हें संभालने की कोशिश करते दिखाई दिए। वहीं शहजाद पूनावाला ने भी भावुक एक्ट्रेस को सांत्वना दी। स्वरा लगातार अपने आंसू रोकने की कोशिश करती रहीं, लेकिन बेटी की याद ने उन्हें भावुक कर दिया।

स्वरा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ लिखा गया, “वर्किंग मॉम होने का मतलब है कि आपका दिमाग काम पर है, लेकिन दिल हमेशा घर पर रहता है। तुम्हें गले लगाने का बेसब्री से इंतज़ार है! बहुत याद आ रही है!!!”

बेटी से दूर रहना बताया था सबसे मुश्किल

38 वर्षीय स्वरा भास्कर ने सितंबर 2023 में अपने पति फहाद अहमद के साथ बेटी राबिया का स्वागत किया था। रियलिटी शो का हिस्सा बनने से पहले भी एक्ट्रेस ने अपनी बेटी से दूर रहने को लेकर चिंता जाहिर की थी।

शो की शूटिंग शुरू होने से पहले इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में स्वरा ने बताया था कि अपने बच्चे से दूर रातें बिताना उनके लिए इस पूरे अनुभव का सबसे मुश्किल हिस्सा होने वाला है।

एक कामकाजी मां के तौर पर स्वरा का यह भावुक पल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शो के दौरान बेटी को याद करते हुए उनकी आंखों से निकले आंसुओं ने दिखाया कि ग्लैमर और कैमरों की दुनिया से दूर एक मां के लिए अपने छोटे बच्चे से अलग रहना कितना मुश्किल हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *