देश-प्रदेशनीति राजनीतिहाल फिलहाल

एटा के अभिषेक कृष्ण दुबे को भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

Abhishek Krishna Dubey from Etah has been entrusted with the responsibility of State Spokesperson for the BJP in Uttar Pradeshचिरौरी न्यूज

एटा: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा एटा निवासी अभिषेक कृष्ण दुबे को पार्टी की प्रदेश टीम में प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर जनपद एटा के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष की लहर है।

अभिषेक कृष्ण दुबे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पूर्व वे भाजपा युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं तथा उन्हें राजस्थान राज्य का सह-प्रभारी भी बनाया गया था !!

अभिषेक दुबे का संगठनात्मक एवं सामाजिक अनुभव बहुआयामी रहा है। उन्होंने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Telecom Department) में तकनीकी क्षेत्र में सेवाएं प्रदान की हैं। वे इंजीनियरिंग स्नातक हैं तथा पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने दिल्ली में एक प्रतिष्ठित पब्लिक रिलेशंस (PR) कंपनी में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

तकनीकी शिक्षा, पत्रकारिता, मीडिया एवं जनसंचार का अनुभव तथा संगठन में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाने के कारण अभिषेक कृष्ण दुबे को पार्टी के पक्ष को प्रभावी एवं तथ्यपूर्ण ढंग से जनता और मीडिया के सामने रखने में सक्षम माना जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि एटा जनपद से लंबे समय बाद प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले किसी कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। ऐसे समय में जब एटा से प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा था, अभिषेक दुबे को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व मिलना पूरे जनपद के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिषेक कृष्ण दुबे की नियुक्ति से एटा की आवाज को प्रदेश स्तर पर और अधिक प्रभावी मंच मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भारतीय जनता पार्टी के विचारों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखने का कार्य करेंगे।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिषेक कृष्ण दुबे को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं संगठनात्मक भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *