कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने पार्टी से दिया इस्तीफा
चिरौरी न्यूज़
तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस पार्टी को केरल चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा झटका लगा जब वरिष्ठ नेता पी सी चाको ने आज इस्तीफ़ा दे दिया। सोनुया गाँधी को भेजे इस्तीफे में उन्होंने पार्टी के अंदर गुटबाजी और अपनी उपेक्षा होने से नाराजगी का हवाला दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में केरल कांग्रेस में गुटबाजी को पार्टी छोड़ने की वजह बताया है।
पी सी चाको करीब 5 दशक से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े थे। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि, ‘मैं पिछले कई दिनों से इस बारे सोच रहा था। मैं केरल से हूं, जहां कांग्रेस पार्टी जैसा कुछ नहीं है। यहां दो पार्टी हैं- कांग्रेस (आई) और कांग्रेस (ए)। यहां 2 पार्टियों की कोऑर्डिनेशन कमिटी है, जो KPCC के रूप में काम कर रही है।’ पीसी चाको का अब भविष्य में क्या प्लान है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।