कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने की कामाख्या देवी मंदिर में पूजा, बोले हम भाजपा वालों के जैसे नहीं हैं
चिरौरी न्यूज़
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज असम के प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने ट्वीटर पर एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने सिर पर लाल रंग का टीका लगा रखा है, उनके कंधे पर लाल रंग की चुनरी दिख रही है और गले में गेंदा फूल की माला नजर आ रही है।
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि, असम, सम्मान व प्रगति के लिए इस संघर्ष में हम आपके साथ हैं। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें जिसमें उन्होंने सिर पर लाल रंग का टीका लगा रखा है, उनके कंधे पर लाल रंग की चुनरी दिख रही है और गले में गेंदा फूल की माला नजर आ रही है।
पूजा करने के बाद राहुल गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी देने का काम किया है, ये हमारा चुनाव का मुख्य मुद्दा है। हम भाजपा के जैसे नहीं हैं, हमने छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक में कहा था कि कर्जा माफ करेंगे। सत्ता में आने के बाद हमने किसानों का कर्ज माफ भी किया।
उन्होंने वीडियो जारी कर राज्य के लोगों का आह्वान किया कि वे प्रदेश की पहचान, इतिहास एवं संस्कृति की रक्षा के लिए विपक्षी ‘महाजोत’ (महागठबंधन) को जीत दिलाने का काम करें।
असम विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को होगा।