स्पाइसजेट के मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट में पूरी यात्रा के दौरान टॉयलेट में फंसा रहा एक यात्री, विमान लैंड होने पर दरवाजा तोड़कर रेस्क्यू किया गया

A passenger stuck in the toilet during the entire journey on SpiceJet's Mumbai-Bangalore flight, was rescued by breaking the door when the plane landed.चिरौरी न्यूज

बेंगलुरु: मंगलवार को मुंबई से बेंगलुरु जा रही स्पाइसजेट की उड़ान में एक यात्री शौचालय के दरवाजे के लॉक में कथित खराबी के कारण एक घंटे से अधिक समय तक शौचालय में फंसा रहा।

मुंबई से उड़ान भरने के बाद सीट बेल्ट का निशान बंद होने के बाद पुरुष यात्री शौचालय में गया लेकिन अंदर फंस गया। उन्हें बेंगलुरु में उतरने तक इंतजार करना पड़ा जब तकनीशियन दरवाजा खोलने में सक्षम हुए।

बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (केआईए) पर इंजीनियरों द्वारा शौचालय का दरवाजा तोड़ने के बाद उसे बचाया गया। टॉयलेट में फंसने से, खासकर लैंडिंग के दौरान यात्री सदमे में था। स्पाइसजेट सूत्रों ने कहा कि यह घटना फ्लाइट एसजी-268 पर सामने आई। फ्लाइट मंगलवार सुबह 2 बजे मुंबई हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। फ्लाइट सोमवार रात 10.55 बजे उड़ान भरने वाली थी।

अभी तक यात्री के विवरण का पता नहीं चल सका और स्पाइसजेट एयरलाइन ने अभी तक कोई इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

बेंगलुरू एयर पोर्ट पर मौजूद एक ग्राउंड स्टाफ ने नाम नहीं छपने की शर्त पर कहा कि यात्री सीट बेल्ट साइन बंद होने के बाद बाद शौचालय गया था।  शौचालय का दरवाजा खराब होने के कारण वह अंदर फंस गया। इसके बाद यात्री ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू किया जिससे क्रू मेम्बर शौचालय की तरफ आए। उन्होंने बाहर से दरवाजा खोलने की भी कोशिश की।

फ्लाइट मंगलवार सुबह 3.42 बजे लैंड हुई। इंजीनियर विमान में चढ़े, दरवाज़ा तोड़ा और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस व्यक्ति को बचाया। यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *