ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में बेंगलुरु से पर्यवारण एक्टिविस्ट दिशा रवि गिरफ्तार

चिरौरी न्यूज़

बेंगलुरु: किसान आन्दोलन के समर्थन में कई पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग सहित कई अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने ट्वीट किया था। उन ट्वीट के बारे में आरोप लगाया गया कि कई हस्तियों ने पैसे लेकर किसानों के समर्थन में ट्वीट किये जिसके लिए एक टूल किट बनायीं गयी थी। भारत सरकार ने इसकी जांच करने का आदेश दिया था, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल भी इसकी जांच कर रही है।  अब दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को इस मामले में एक अहम कड़ी हाथ आई है। पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी बेंगलुरु से की है।

दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से 21 साल की पर्यावरण एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है जिसके बारे में बताया जा रहा है कि टूल किट में उन्होंने कुछ एडिट किया था और उसको फिर किसी और को आगे बढाया था। बता दें कि दिशा रवि फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैंपन की फॉउंडर मेंबर में से एक हैं।

अधिकारियों के मुताबिक दिशा रवि केस की एक कड़ी है। शुरुआती पूछताछ में दिशा ने बताया है कि इसने टूलकिट में कुछ चीजें एडिट की और फिर उसमें कुछ चीजें जोड़ी थी और आगे बढ़ाया था। फिलहाल पूछताछ जारी है।

बता दें कि टूलकिट मामले को लेकर 4 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था और उसके बाद जांच शुरू की थी जिसमें आईपीसी की धारा 124 A (राजद्रोह), 153A (धार्मिक आधार पर विभिन्न समूहों में द्वेष पैदा करने आदि), 153 और 120 B लगाई थी। हालांकि एफआईआर में किसी व्यक्ति का नाम नहीं है यहाँ तक कि पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग का नाम भी नहीं है। प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि ‘टूलकिट’ खालिस्तान समर्थक संगठन द्वारा तैयार की गई है। किसानों के प्रदर्शन के संबंध में सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने वाली ‘टूलिकट’ के क्रिएटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली थी जिसमें जमकर हिंसा हुई थी। कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई थी। इसके बाद पहले पॉप स्टार रिहाना और फिर ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था, ‘हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने टूलकिट (दस्तावेज) ट्विटर पर शेयर किया। हालांकि इसपर हुए विवाद के बाद उन्होंने टूलकिट वाले ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *