एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने कहा, ‘कावाला’ गाने में अपनी परफॉर्मेंस से पूरी तरह खुश नहीं थी

Actress Tamannaah Bhatia said she was not entirely happy with her performance in the song 'Kaavaalaa'.चिरौरी न्यूज

मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने बताया कि रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ के गाने ‘कावाला’ (Kaavaalaa) में अपनी परफॉर्मेंस से वह पूरी तरह खुश नहीं थीं। जब डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए तमन्ना के खूबसूरत मुंबई वाले घर पहुंचीं, तो दोनों ने उन गानों के बारे में बात की जिनमें ‘बाहुबली’ एक्ट्रेस ने काम किया है।

तमन्ना ने फराह से कहा कि उन्हें लगा कि ‘कावाला’ गाने में वह और बेहतर काम कर सकती थीं। उन्होंने कहा, “जब मैंने ‘कावाला’ की शूटिंग की थी, तो मैं थोड़ी असंतुष्ट थी क्योंकि मुझे लगा कि मैं और बेहतर कर सकती थी।” इस पर फराह ने कहा, “लेकिन तुम ऐसी हो जिसे हमेशा लगता है कि और बेहतर किया जा सकता था।”

तमन्ना ने आगे कहा, “लेकिन मैंने ‘आज की रात’ (Aaj Ki Raat) के लिए 15 दिन रिहर्सल की थी और मैं वह समय देना चाहती थी। मैं कोई ट्रेंड डांसर नहीं हूं।” अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा कंपोज किए गए ‘कावाला’ गाने के बोल अरुणराजा कामराज ने लिखे हैं। इस जोशीले डांस नंबर को शिल्पा राव ने गाया है।

काम की बात करें तो, तमन्ना को फिल्म ‘व्वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (Vvan – Force of the Forrest) के लिए साइन किया गया है, जिसमें वह पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। कल्चरल लोककथाओं (cultural folklore) पर आधारित इस ड्रामा की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है। दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि मनु आनंद ने कैमरा वर्क संभाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *