अखिल भारतीय खेल परिषद के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मलहोत्रा ने टोक्यो ओलम्पिक में जाने वाले भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: अखिल भारतीय खेल परिषद के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मलहोत्रा ने टोक्यो ओलम्पिक में जाने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि सभी खिलाड़ी ओलम्पिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगें।

“बहुत सारे खिलाड़ियों ने ओलम्पिक क्वालीफायर प्रतिस्पर्धाओं में अभी तक अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है और मुझे आशा है कि व ओलम्पिक में अपना यह प्रदर्शन जारी रखते हुए देश का गौरव बढ़ाएंगें, प्रो. मलहोत्रा ने कहा।

प्रो. मलहोत्रा ने कहा कि पूरा विश्व पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से कोविड महामारी से जूझ रहा है। इसके कारण टोक्यो ओलमिपक भी एक वर्ष के लिए आगे बढ़ाना पड़ा था जो कि अब अन्ततः 23 जुलाई से प्रारम्भ हो रहा है। अन्य क्षेत्रों के अलावा कोविड महामारी का खेलों पर कुछ ज्यादा ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसके कारण खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए बहुत कम समय मिला। इस दौरान कई खिलाड़ी कोविड के चपेट में आ गए थे। इस दौरान इतनी सारी विषम परिस्थितियों का खिलाड़ियों के मनोबल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। परन्तु मुझ गर्व है कि भारतीय खिलाड़यों ने इन विषम प्रतिस्थितियों का डटकर मुकाबला किया तथा अपने मनोबल को बनाए रखते हुए टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया।

खेल हमें सिखाता है कि विषम और प्रतिकूल परिस्थितियों के आगे हार नहीं माननी चाहिए बल्कि उनका डटकर मुकाबला करते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। खिलाड़ियों का यह साहस अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी किसी भी जटिल परिस्थिति से निकलने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करेगा, ऐसा मेरा विश्वास है, प्रो. मलहोत्रा ने कहा।

प्रो. मलहोत्रा ने भारतीय खिलाड़ियों पुनः शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि वह टोक्यो ओलम्पिक में शानदान प्रदर्शन करते हुए खेल जगत में देश का मान बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *