वीर पहाड़िया से ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा सुतारिया ने कहा, “शांति ही असली सफलता है”

चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: अभिनेत्री तारा सुतारिया हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तारा और वीर पहाड़िया का हाल ही में ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, अब तक न तो तारा और न ही वीर ने इन अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।
इसी बीच, Elle India से बातचीत में तारा सुतारिया ने “मेंटल पीस” यानी मानसिक शांति को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा मानती आई हूं कि सफलता अंदर से आती है। मन की शांति, कुछ ऐसे लोग जो आपसे प्यार करते हों और खुद को समझना—यही हमेशा मेरा लक्ष्य रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने अपनी शांति की रक्षा करना सीख लिया है। अपने नर्वस सिस्टम को कैसे शांत करना है, यह सिर्फ हम ही जानते हैं।”
ब्रेकअप की रिपोर्ट्स
Filmfare की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। सूत्रों ने ब्रेकअप की पुष्टि की है, हालांकि इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। तारा और वीर में से किसी ने भी इन खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।
एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट से शुरू हुआ विवाद
तारा और वीर उस समय सुर्खियों में आए जब एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हुए। वीडियो में तारा को स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ दोस्ताना अंदाज़ में देखा गया, जबकि दर्शकों में मौजूद वीर की प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया यूज़र्स ने असहजता के तौर पर समझ लिया।
इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए तारा ने इंस्टाग्राम पर “फॉल्स नैरेटिव्स” और “पेड पीआर” का ज़िक्र करते हुए इसे खारिज किया। वहीं, वीर पहाड़िया ने भी साफ किया कि वायरल वीडियो को गलत तरीके से एडिट किया गया था।
बाद में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ऑरी द्वारा शेयर किए गए अनएडिटेड वीडियो में वीर को तारा और एपी ढिल्लों के लिए चीयर करते हुए देखा गया। इस वीडियो को रीपोस्ट करते हुए वीर ने लिखा, “सच की हमेशा जीत होती है (जो मीडिया आपको कभी नहीं दिखाएगा)।”
कब हुआ था रिश्ता पब्लिक?
वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया ने जुलाई 2025 के मध्य में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। यह रिश्ता तब कन्फर्म हुआ जब तारा ने एपी ढिल्लों के गाने ‘थोड़ी सी दारू’ से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो वीर पहाड़िया को आखिरी बार फिल्म Sky Force में देखा गया था, जबकि तारा सुतारिया हाल ही में फिल्म Apurva में नजर आई थीं।
