बिहार में फिर होगा सम्पूर्ण लॉकडाउन

चिरौरी न्यूज़

पटना: बिहार में प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा कोरोना के नए मरीज बढ़ने से लेकर मुख्यमंत्री आवास और कई जिलों के डीएम के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद राज्य सरकार ने बिहार में एक बार फिर सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाने का आदेश जारी किया है। मंगलवार को सरकार ने आलाधिकारियों की बैठक की जिसमे यह निर्णय़ लिया है। राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों की समीक्षा के बाद अंतिम तौर पर लॉकडाउन पर सहमति बनी है और आदेश दे दिया गया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की जानकारी दी है।

अब राज्य में 17 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन होगा जिसमें केवल अनिवार्य सेवाओं को छूट मिलेगी। राज्य सरकार ने इस के सम्बन्ध में गृह विभाग को अधिसूचना जारी करने का आदेश दे दिया है। अधिसूचना के मुताबिक 17 जुलाई से राज्य में पाबंदी लागू रहेगी। जून के शुरुआत में जहाँ राज्य में कोरोना के मरीज दिन में दो से ढ़ाई सौ होते थे, वो जुलाई आते आते रफ़्तार पकड़ कर रोज 11 सौ से 12 सौ केस तक पहुंच गया है।

लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने अब राज्य में सम्पूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया है। बता दें कि प्रदेश में पहली बार राज्य सरकार ने 23 मार्च की रात से लॉकडाउन प्रभावी किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन किया। जिसकी मियाद दो बार बढ़ाई गई। देश के साथ-साथ बिहार में भी 31 मई तक लॉकडाउन रहा। इसके बाद एक जून से अनलॉक 1।0 और जुलाई से अनलॉक 2।0 प्रभावी किया गया। अनलॉक शुरू होने के साथ ही कोरोना के मामले तेजी से बढऩे लगे। जिसके बाद प्रदेश के कुछ जिलों में आंशिक लॉकडाउन किया गया। जिसे अब पूर्ण लॉकडाउन में बदलने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *