यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी कर रहीं है कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन को प्राप्त करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा  इसके लिए प्रदेश के सभी जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही है।  प्रियंका गाँधी ने शनिवार को भी मिशन 2022 को लेकर 4 जोन के पदाधिकारियों साथ बैठक की और जिला एवं शहर अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, महासचिव और प्रदेश उपाध्यक्षों से उत्तर प्रदेश चुनाव से सम्बंधित रिपोर्ट ली। बताया जा रहा है कि दो दिनों में प्रियंका की अध्यक्षता में प्रदेश के 831 ब्लाक, 2614 वार्ड और 8134 न्यायपंचायत की रिपोर्ट पर मंथन किया गया।

प्रियंका गाँधी की सक्रियता से सम्बंधित सवालों का जवाब देते हुए पार्टी प्रवक्ता डॉ। उमाशंकर पांडेय ने बताया कि, पश्चिमी जोन के 96 ब्लाकों की 874 न्याय पंचायत, रूहेलखण्ड जोन की 85 ब्लाकों के 823 न्यायपंचायतों, पूर्वांचल के 97 ब्लाकों की 975 न्यायपंचायत और अवध के 133 ब्लाकों की 1330 न्याय पंचायतों पर महासचिव प्रियंका गांधी ने रिपोर्ट ली। इन बैठकों में प्रियंका ने कहा कि, आगामी चुनाव में टिकट बटवारे में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, चुनाव करीब हैं, दिन रात मेहनत करें। प्रियंका ने जोनवार समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों से आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया। उन्होने कहा कि, संगठन का काम अब आखिरी चरण में पहुंच चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *