कोरोना वायरस- देश के 75 जिलों में पूरी तरह लॉकडाउन

कोरोना वायरस- देश के 75 जिलों में पूरी तरह लॉकडाउन, कहीं आपका शहर भी तो नहीं

अंकित कुमार

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव से भारत सरकार एक बड़ा कदम उठाने पर मजबूर  हो गई है, सरकार ने देश भर के 75  जिलों में 72 घंटे से लेकर 14 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है।  भारत में  कोरोना वायरस  से पीड़ित मरीजों की संख्या संख्या बढ़कर 324 पहुंच गई है जबकि कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद अब तक 7 हो गई है। लॉक डाउन होने वाले शहरों में दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों के अलावा नोएडा, पुणे, गाजियाबाद, लखनऊ, पटना, भोपाल जैसे महानगर भी शामिल हैं। इन लॉक डाउन शहरों में केमिस्ट और राशन जैसी जरूरी सेवाओं के अलावा सभी प्रकार की दुकानें, परिवहन, आफिस पूरी तरह बंद रहेंगे।  इसके अलावा रेलवे ने सभी प्रकार की पैसेंजर ट्रेनें भी 31 मार्च तक बंद कर दी है।

आपको बता दें कि राजस्थान और पंजाब के अलावा चंडीगढ़ ने भी पूरे राज्य में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बड़े शहरों की बात करें तो गाजियाबाद, नोएडा, पुणे, पिंपरी चिंचवड़, कलबुर्गी, पटना में लॉकडाउन रखा गया है। इसके अलावा बढ़ते आंकड़ों के चलते भोपाल में 72 घंटे का लॉकडाउन कर दिया गया है।

राज्यवार बात की जाए तो उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, आगरा,लखनऊ को लॉकडाउन किया गया है। महाराष्ट्र के मुंबई, नवी मुंबई, ढाणे, पिंपरी चिंचवड़, उस्मानाबाद, रत्नागिरी और जिले शामिल है। राजस्थान ने पहले ही अपने सभी 31 जिलों में लॉकडाउन घोषित किया था। कर्नाटक के कलबुर्गी, बेंगलुरू, कोगाडु में लॉक डाउन किया गया है। केरल के एरनाकुलम, कसरगोड, पलक्कड, तिरअनंतपुरम, अलप्पी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल कलेक्टर ने 72 घंटे लॉक डाउन करने के निर्देश जारी किए हैं। इसको मिलाकर अब तक मध्य प्रदेश में 7 जिलों में लॉकडाउन किया जा चुका है। जिनमें जबलपुर नरसिंहपुर बालाघाट सिवनी छिंदवाड़ा ग्वालियर और बैतूल शामिल है। जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर में रविवार से 14 दिन के लिए लॉकडाउन रहेगा वही ग्वालियर में 3 दिन का लॉकडाउन रखा गया है। इसके अलावा तमिलनाडु के चेन्नई, तेलंगाना के हैदराबाद और करीमनगर तथा आंध्रप्रदेश के विशाखापट्नम जिले में लॉकडाउन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *