दिया मिर्जा ने ‘तुमसा नहीं देखा’ के बोल्ड गाने को लेकर किया बड़ा खुलासा

Dia Mirza makes a big revelation about the bold song from ‘Tumsa Nahin Dekha’चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने अपने करियर के शुरुआती दौर को याद करते हुए फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ के एक गाने की शूटिंग से जुड़ा अनुभव साझा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने शरीर को लेकर सहज और मजबूत महसूस करना सीखा। उनके मुताबिक, इस अनुभव ने उन्हें यह समझने में मदद की कि किसी पुरुष की नजर से खुद को परिभाषित करने की जरूरत नहीं है।

दिया मिर्जा ने Zoom Spotlight Sessions में बातचीत के दौरान साल 2004 में आई फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक गाने में उन्हें काफी बोल्ड लुक में नजर आना था और वह चाहती थीं कि शूटिंग के दौरान वह पूरी तरह सहज महसूस करें।

एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे याद है कि यह गाना वैभवी मर्चेंट ने शूट किया था और मैंने प्रोड्यूसर्स से सिर्फ एक बात कही थी। इस गाने में मुझे अपने कपड़े उतारने थे और आखिर में मुझे ब्रा और अंडरवियर में रहना था। मैं चाहती थी कि मैं इसमें सहज महसूस करूं।”

दिया ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान वहां करीब 500 लोगों की भीड़ थी, जिसमें सभी पुरुष थे, जबकि करीब 200 सदस्यों की क्रू भी मौजूद थी और उनमें ज्यादातर पुरुष थे। इसके बावजूद इस अनुभव ने उन्हें असहज करने के बजाय खुद को लेकर एक अलग नजरिया दिया।

उन्होंने कहा कि इस गाने से उन्हें ऐसा अनुभव मिला, जो शायद उनकी किसी दूसरी फिल्म से नहीं मिला। दिया के मुताबिक, उन्होंने महसूस किया कि वह पुरुषों की नजर से पूरी तरह अप्रभावित रह सकती हैं और अपनी स्त्री ऊर्जा और खूबसूरती को खुलकर सेलिब्रेट कर सकती हैं।

एक्ट्रेस ने इस अनुभव को “empowering” बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान महेश भट्ट, अनुराग और इमरान समेत वहां मौजूद लोगों ने उन्हें यह समझने में मदद की कि हर चीज को सिर्फ पुरुषों की नजर से देखने की जरूरत नहीं है।

अनुराग बसु ने शुरू की थी फिल्म की शूटिंग

दिया मिर्जा ने यह भी बताया कि ‘तुमसा नहीं देखा’ का निर्देशन शुरुआत में अनुराग बसु कर रहे थे, लेकिन बाद में फिल्म को मोहित सूरी ने पूरा किया। फिल्म के निर्माता महेश भट्ट और मुकेश भट्ट थे।

फिल्म में दिया मिर्जा और इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इनके अलावा अनुपम खेर, शरत सक्सेना और अतुल परचुरे समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

दिया मिर्जा ने साल 2001 में ‘रहना है तेरे दिल में’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स की ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में देखा गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *