कल से शुरू होगी घरेलू विमान सेवा, राज्यों ने जारी की गाइडलाइंस
न्यूज़ डेस्क
नई दिल्ली: कोरोना के कारण बंद हुए घरेलू विमान सेवा अब सोमवार से शुरू हो रही है। कई राज्यों ने अपने गाइडलाइन्स जारी किये है। जहाँ कर्नाटका में सात दिनों का क्वॉरन्टीन का नियम है तो बाकी राज्यों में १४ दिनों का। इस बीच उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और कर्नाटक ने गाइडलाइंस जारी की है। इसके तहत घरेलू विमानों से इन राज्यों में पहुंचने वाले यात्रियों को होम क्वॉरन्टीन में रहना होगा, जबकि कई ऐसे राज्य हैं जो घरेलू विमान सेवा शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्या मंत्री ममता बनर्जी ने तो प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि इसे 26 के बाद शुरू करें।
योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश की सरकार ने बाहर से आने वाले यात्रियों को 14 दिनों के होम क्वॉरन्टीन में रहने का नियम बनाया है। अगर किसी के पास होम क्वॉरन्टीन की सुविधा नहीं है तो उसे सरकारी स्तर पर की गई व्यवस्था में रखा जाएगा। प्रदेश में आने वाले सभी यात्रियों को एयर पोर्ट से निकलने से पहले अनिवार्य रूप से उत्तर प्रदेश की प्रमुखता से दर्शाई गई वेबसाइट https://reg।upcovid।in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर उन्हें किसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तो टोल फ्री नम्बर 1800-180-514 पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
पंजाब सरकार ने शर्त लगाई है कि जो विमान से आएगा उसे 14 दिन के लिए होम क्वॉरन्टीन में रहना होगा। जम्म कश्मीर में भी दो हफ्ते की शर्त है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि विमान सेवा केवल उनके लिए होगी जिनको सच में जरूरत होगी। हर किसी के लिए मुंबई में लैंडिंग नहीं है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए एंट्री गेट और चेक इन रो फिक्स
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरेगी। घरेलू उड़ानों के यात्रियों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एंट्री गेट और चेक इन रो पहले से ही निर्धारित कर दी गई है। हर एयरलाइन का अलग एंट्री गेट होगा।
विस्तारा फ्लाइट के लिए
एंट्री गेट नंबर 1 और 2 होगा। चेक-इन रो A होगा।
स्पाइसजेट फ्लाइट के लिए
एंट्री गेट नंबर 1 और 2 होगा। चेक इन रो B होगा।
एयर एशिया के लिए
एंट्री गेट नंबर 3 और 4 होगा। चेक इन रो D होगा।
एयर इंडिया फ्लाइट के लिए
एंट्री गेट नंबर 3 और 4 होगा। चेक-इन रो E-F होगा।
गो एयर के लिए
एंट्री गेट नंबर 5 और 6 होगा। चेक इन रो G होगा।
इंडिगो के लिए
एंट्री गेट नंबर 5 और 6 होगा। चेक इन रो J होगा।
ट्रू जेट और एलाएंस एयर
एंट्री गेट नंबर 5 और 6 होगा। चेक इन रो C और H होगा।