पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली:  जाने माने पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा का निधन हो गया है। वो कोरोना से संक्रमित थे। ऋषिकेश एम्स में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन बीमारी की जटिलता के आगे वो जीवन की जंग हार गये। उन्होंने आज दोपहर करीब 12 बजे ऋषिकेश एम्स में अंतिम सांस ली। देर रात उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 86 प्रतिशत पर था। पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा था।

डॉक्टरों के अनुसार वह डायबिटीज पेशेन्ट थे और उन्हें कोविड के साथ निमोनिया भी था। विभिन्न रोगों से ग्रसित होने के कारण वह पिछले कई सालों से दवाईयों का सेवन कर रहे थे। 94 वर्षीय बहुगुणा को कोरोना होने के बाद 8 मई को एम्स में भर्ती किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *