पूर्व केंद्रीय मंत्री पीआर कुमारमंगलम की पत्नी की उनके घर पर हुई हत्या

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में रहनेवाले पूर्व केंद्रीय मंत्री पीआर कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की उनके घर पर हत्या कर दी गयी है। राजधानी दिल्ली में हुई इस वारदात ने सनसनी फैला दी है और पॉश इलाके में हुई इस हत्या ने दिल्ली की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिये हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसकी जानकारी दिल्ली पुलिस उपायुक्त ने दी है।

पुलिस के अनुसार देर रात करीब नौ बजे उनके घर पर धोबी आया था जब नौकरानी ने दरवाजा खोला तो उसे जबरन घसीट कर एक कमरे में ले गया। इसके बाद दो और लड़के घर के अंदर दाखिल हुए। उसके बाद उनलोगों ने किट्टी कुमारमंगलम का गला घोंट कर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गये। इसके बाद नौकरानी ने शोर मचाया।

रात के तकरीबन 11 बजे पुलिस को सूचना दी गयी। नौकरानी के बयान के आधार पर इस मामले में मुख्य आरोपी धोबी जिसका नाम राजू बताया जाता है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 24 साल का राजू वसंत विहार के ही भंवर सिंह कैंप में रहता है। राजू से पूछताछ के बाद उनकी तलाश में भी छापेमारी की जा रही है। दोनों आरोपियों की भी पहचान कर ली गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *