जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू नये CAG नियुक्त
चिरौरी न्यूज़
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू अब नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General) का पदभार संभालेंगे। गिरीश चंद्र मुर्मू के जगह पर आज ही बीजेपी नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद पर नियुक्ति किया गया है। गिरीश चंद्र मुर्मू के अनुभव को देखते हुए ये कयास लगाया जा रहा था कि उनकी नियंत्रक और महालेखा परीक्षक पद पर नियुक्ति की जा सकती है।
गिरीश चंद्र मुर्मू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है। बता दें कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मुर्मू ने उनके प्रधान सचिव थे, और वहीँ से एक उनको एक कुशल प्रशासक के तौर पर देखा जाने लगा था। 1985 बैच के गुजरात कॉडर के पूर्व आईएएस ऑफिसर गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर चुने गए थे।
राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। विज्ञप्ति में राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति ने मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। पदभार संभालने के दिन से यह नियक्ति प्रभावी होगी। इससे पहले 1985 बैच के आईएएस अधिकारी मुर्मू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।