महिला हॉकी सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए हुआ हवन-पूजन

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: टोक्यो में आज 3:30 बजे से होने वाले महिला हॉकी सेमीफाइनल के लिए मुरादाबाद में महिलाओं के समूह ने महिला क्रिकेट टीम की जीत के लिए हवन पूजन किया। टोक्यो ओलंपिक में आज महिला भारतीय हॉकी टीम की अर्जेंटीना की टीम से सेमीफाइनल के लिए भिड़ंत है जिसमें भारतीय महिलाओं की टीम से देश को बहुत उम्मीद है।

सुबह से ही मुरादाबाद में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन पूजन और तरह-तरह के प्रयास चल रहे हैं। हर कोई अपनी टीम इंडिया को जीता हुआ देखना चाहता है। इसी क्रम में मुरादाबाद में भी भारत विकास परिषद महिला शाखा की महिलाओं ने गांधी पार्क में महिला हॉकी टीम की जीत के लिए हवन पूजन किया। पूजन करने वाली महिलाओं की माने तो भारत की महिलाएं किसी से भी कम नहीं है और टीम इंडिया हर कीमत पर देश में मैडल लाएगी।

अल्पना ने कहा कि, हम टीम की जीत के लिए हवन पूजन कर रहे हैं, ताकि हमारी महिलाओं की टीम हॉकी में मैडल जीत पाए। हमें अपने देश की महिलाओं से उम्मीद ही नहीं विश्वास भी है। भारतीय टीम किसी से कम नहीं है और ये टीम मैडल जरूर जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *