पहले चरण में भारत में 50 साल से अधिक उम्र के 27 करोड़ लोगों को दी जायेगी वैक्सीन: स्वास्थ्य मंत्रालय

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि देश में 50 साल से अधिक उम्र के तक़रीबन 27 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जायेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को बताया कि एक करोड़ हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगायी जायेगी। वहीं, दो करोड़ लोगों जिसमें पुलिस, अर्धसैनिक बल शामिल हैं उन्हें वैक्सीन दी जाएगी. उन्होंने बताया कि जैसे ही सरकार से वैक्सीन की मंजूरी मिलती है स्वास्थ्य मंत्रालय सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस अभियान को पूरा करने के लिए तैयार है।

राजेश भूषण ने बताया कि देश के पांच राज्यों में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का 54 फीसदी है। उन्होंने वैक्सीन वितरण को लेकर कहा कि वैक्सीन रखने के लिए देश में कोल्ड स्टोरेज की क्षमता भरपूर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से कम है। यह कोरोना के कुल मामलों का चार फीसदी से भी कम है। राजेश भूषण ने कहा कि देश में आठ वैक्सीन पर काम जारी है। भारत में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आयी है। देश के कुल पांच राज्यों में 54 फीसदी मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कई वैक्सीन का तीसरा परीक्षण किया जा रहा है। संक्रमण मामलों में भी देश में अब कमी आ रही है। रूस, अमेरिका, ब्रिटेन में हमसे सात गुना ज्यादा केस हैं। देश में सक्रिय मामले चार लाख से कम हैं। प्रति मिलियन केस दुनिया के मुकाबले बेहद कम हैं। महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में 54 फीसदी मामले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *