अगर भारत को छेड़ा गया तो भारत किसी को नहीं बख्शेगा: अमेरिका में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

India will not spare anyone if India is teased: Defense Minister Rajnath Singh in US
file picture

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: अमेरिका और भारत ने अपना चौथा 2+2 डायलॉग वाशिंगटन डीसी में आयोजित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार, 15 अप्रैल को कहा कि भारत देश को नुकसान पहुंचाने वाले किसी को भी नहीं बख्शेगा।

वर्ल्ड मीडिया में माना जा रहा है की भारत के रक्षा मंत्री का अमेरिका में दिया गया कमेंट चीन को समर्पित था, लेकिन बिना किसी का नाम लिए राजनाथ सिंह ने कहा की, भारत को छेड़ने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा.

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने भारतीय सैनिकों की बहादुरी और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के बारे में बात की।

“मैं खुले तौर पर यह नहीं कह सकता कि उन्होंने (भारतीय सैनिकों) ने क्या किया और हमने (सरकार) क्या निर्णय लिए। लेकिन मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि (चीन को) एक संदेश गया है कि अगर भारत को नुकसान हुआ तो भारत किसी को नहीं बख्शेगा। (भारत) को अगर कोई छेड़ेगा तो भारत छोड़ेगा नहीं)।”

मंत्री ने इस सप्ताह की शुरुआत में 2+2 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी का दौरा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *