इंदौर: रामनवमी समारोह के दौरान मंदिर के कुआं का छत धंसने से 13 की मौत, कई घायल

Indore: Temple's stepwell collapses, many injured, 18 people rescuedचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: गुरुवार को रामनवमी समारोह के दौरान इंदौर की एक मंदिर के कुएं में छत धंसने से 13 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना शहर के स्नेह नगर इलाके के श्री बालेश्वर मंदिर की है.

घटना के बाद के कई वीडियो में मंदिर में अफरातफरी और बचाव अभियान देखा जा सकता है। पत्रकारों से बात करते हुए, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मौके से 11 शव (10 महिला और एक पुरुष) बरामद किए गए हैं जबकि 19 को बचा लिया गया है। बचाए गए लोगों में दो लोगों की मौत हो गई।

चिरौरी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर के अंदर पूजा करने वाले कुएं के ऊपर खड़े होने के दौरान कुएं का छत ढह गया। कुएं में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय कुएं पर करीब दो दर्जन लोग खड़े थे।

स्थानीय लोगों ने कहा कि एंबुलेंस और दमकल सेवाएं समय पर मौके पर नहीं पहुंचीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से बचाव अभियान में तेजी लाने को कहा

इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को मंदिर में बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि वे इंदौर जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।

घटना पर टिप्पणी करते हुए, मुख्यमंत्री ने पुष्टि कहा कि 10 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि नौ अभी भी फंसे हुए हैं। घटनास्थल पर इंदौर पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *