ख़ुफ़िया विभाग का अलर्ट: चक्का जाम में हो सकती है हिंसा

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद से दिल्ली पुलिस सतर्क है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग ने एक बार फिर से दिल्ली पुलिस को अलर्ट भेजा है कि दिल्ली में चक्का जाम के बहाने हिंसा फैलाने की साजिश है। सूत्रों ने बताया है कि खुफिया विभाग ने सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर हिंसा की आशंका जताई है।

बता दें कि किसान नेता तीनों कृषि कानून को लेकर कल चक्का जाम करेंगे, जिसके कारण दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस किसानों के आंदोलन पर कड़ी नजर रख रही है औऱ चक्का जाम की उनकी रणनीति पर भी दिल्ली पुलिस का पूरा फोकस है। दिल्ली पुलिस ने चक्का जाम के दौरान किसी भी तरीके के हंगामे से निपटने की पूरी तैयारी कर रही है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने यह कहा है कि चक्का जाम का असर दिल्ली में नहीं होगा लेकिन इसके बावजूद भी दिल्ली पुलिस किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। देशभर में तीन घंटे का सांकेतिक चक्का जाम होना है। किसान नेताओं ने बताया है कि इसका असर दिल्ली में नहीं होगा। इन इलाकों में पहले ही किलाबंदी कर दी गयी है। किसान पूरे देश में हाइवे पर चक्का जाम करेंगे। हालांकि इस जाम के दौरान किसी को परेशानी नहीं होगी ऐसा किसान नेताओं ने भी दावा किया है। जाम में फंसे लोगों के लिए खाने की व्यस्था होगी। इस चक्का जाम में आम लोगों को भी कृषि कानूनों क्यों उनके हित में नहीं है इसकी जानकारी दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *