थाने में हंगामा करने के आरोप में ‘जेलर’ एक्टर विनायकन गिरफ्तार, मिली जमानत

चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘जेलर’ में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विनायकन को नशे की हालत में एक पुलिस स्टेशन में अराजकता पैदा करने के आरोप में केरल में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उन्हें थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया।
#JAILER Fame Actor #Vinayakan Has Been Arrested pic.twitter.com/J39YdzyDDQ
— Milagro Movies (@MilagroMovies) October 24, 2023
बाद में उचित प्रक्रिया के बाद अभिनेता को जमानत पर रिहा कर दिया गया। ‘जेलर’ अभिनेता को एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस ने नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर अनियंत्रित व्यवहार करने और पुलिस स्टेशन के संचालन में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
सूत्रों के अनुसार, जिस अपार्टमेंट में वह रहता है, वहां अराजकता फैलाने की शिकायत के बाद उसे पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा था, ”कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि उसने (विनकायन) अभद्र व्यवहार किया… वह नशे में था, ऐसा हम समझते हैं।”
