सूर्यास्त के जादुई पल ने बदला मूड, पूजा बत्रा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Magical sunset moment changes mood, Pooja Batra shares beautiful pictureचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: अभिनेत्री पूजा बत्रा ने सोशल मीडिया पर सूर्यास्त के खूबसूरत पल को साझा करते हुए बताया कि यह समय उनके मूड और ऊर्जा को पूरी तरह बदल देता है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह समुद्र किनारे बने बड़े कांच के खिड़की से डूबते सूरज को निहारती नजर आ रही हैं।

तस्वीर में पूजा बत्रा कैमरे की ओर पीठ किए खड़ी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सुनहरे रंग का बैकलेस गाउन पहना हुआ है, जो फर्श तक लहराता हुआ नजर आता है। उनके हल्के घुंघराले बाल कंधों पर बिखरे हुए हैं और वह आसमान में ढलते सूरज को निहारती दिख रही हैं।

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “Sunsets transport me to a different vibe.” यानी सूर्यास्त उन्हें एक अलग ही एहसास और ऊर्जा से भर देता है।

अगर उनके करियर की बात करें तो पूजा बत्रा ने कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और 250 से ज्यादा मॉडलिंग इवेंट्स और विज्ञापन अभियानों में हिस्सा लिया। साल 1993 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतने के बाद उन्हें खास पहचान मिली।

उन्होंने साल 1997 में अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘विरासत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘भाई’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘दिल ने फिर याद किया’, ‘कहीं प्यार ना हो जाए’, ‘नायक: द रियल हीरो’ और ‘ताज महल: एन इटरनल लव स्टोरी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। वर्ष 2004 में ‘ताज महल: एन इटरनल लव स्टोरी’ को कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया था।

पूजा बत्रा भारतीय सेना के वीर शहीद सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल से भी रिश्तेदारी रखती हैं, जिन्हें भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान परम वीर चक्र प्रदान किया गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘स्क्वाड’ में नजर आई थीं, जिसका निर्देशन निलेश सहाय ने किया था। फिल्म में रिंजिंग डेनजोंगपा, पूजा बत्रा और मालविका राज मुख्य भूमिकाओं में थे। कहानी एक एलीट एसटीएफ टीम के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक वैज्ञानिक की पोती की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाती है, जिसके पास खतरनाक साइबोर्ग प्रोग्राम का ब्लूप्रिंट होता है।

इसके अलावा, पूजा बत्रा हाल ही में फिल्ममेकर जो राजन के साथ इंग्लिश शॉर्ट फिल्म ‘Echoes of Us’ से भी जुड़ी हैं। यह एक भावनात्मक क्रॉस-कल्चरल ड्रामा है, जिसमें टेलीविजन प्रेजेंटर और सिंगर इूलिया वंतूर अपना अभिनय डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में दीपक तिजोरी और स्पेनिश अभिनेत्री एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज भी नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी प्यार, बिछड़ने और मानवीय रिश्तों के भावनात्मक पहलुओं को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *