महेंद्र सिंह धोनी ने कहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है।  धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जो सेमीफाइनल मुकाबला था। वर्ल्ड कप के बाद से धोनी के करियर को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अंततः आज उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। धोनी ने अचानक से क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने धोनी की सन्यास की खबर दी है।

धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रहे हैं जिन्होंने अपनी अगुआई में भारत को सफलता की नई बुलंदियों पर पहुंचाया था। राहुल द्रविड़ द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी के हाथ में कप्तानी सौंपी गई और उन्होंने साल 2007 में पहली बार आयोजित टी20 वर्ल्ड कप जीता, उसके बाद तो सफलता उनके कदम चूमने लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *