ममता बनर्जी के भाई असीम बनर्जी का कोरोना से निधन

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सगे भाई असीम बंद्योपाध्याय की कोरोना के संक्रमण से मृत्यु हो गयी है। असीम बंद्योपाध्याय लगभग एक महीने से बीमार थे और कोलकाता के प्राइवेडट हॉस्पिटल मेडिका में उनका इलाज चल रहा था।

कोलकाता स्थित मेडिका सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ आलोक राय ने शनिवार को यह जानकारी दी। डॉ राय ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का शनिवार (15 मई) को निधन हो गया है। उनमे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

शनिवार को ही दोपहर बाद ममता बनर्जी के मंझले भाई असीम बंद्योपाध्याय का कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नीमतला श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा। ममता बनर्जी के भाई की मृत्यु के बाद से कालीघाट इलाका के अलावा तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री के परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी।

बता दें कि बंगाल में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को बंगाल में कोरोना संक्रमण के 20,846 नये केस आये, जिसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10,94,802 हो गये। एक दिन में 19,131 लोग डिस्चार्ज हुए और 136 लोगों की मौत हो गयी।

शुक्रवार को कोलकाता में सबसे ज्यादा 3955 संक्रमित लोग पाये गये। 34 लोगों की 24 घंटे के भीतर मृत्यु हो गयी। 3,929 लोग डिस्चार्ज किये गये। कोलकाता में अभी कोरोना के 26,194 सक्रिय मामले हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 26 हजार 98 नए मामले सामने आए हैं और 3890 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को, भारत में कोरोना से 4205 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 7 मई को देश में अब तक के सबसे ज्यादा 4,14,188 मामले दर्ज किए थे। भारत में अब तक 36,73,802 एक्टिव केस और 2,66,207 मौतों के साथ कोविड मामलों की कुल संख्या 2 करोड़ 43 लाख 72 हजार 907 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *