मेनका और वरुण गाँधी की बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हुई छुट्टी

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: आज भारतीय जनता पार्टी की नै राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई है जिसमें पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी और बीजेपी की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी को हटा दिया गया है।

पिछले कुछ दिनों से वरुण गाँधी सरकार के कामकाज को लेकर कुछ ज्यादा ही मुखर थे और ऐसा माना जा रहा था कि पार्टी के उच्च पदों पर बैठे लोग उनकी आलोचना से असहज महसूस करने लगे थे। उन्होंने हाल ही में लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में भी सरकार की आलोचना की थी। आज भी वरुण गाँधी ने लखीमपुर हिंसा में एक विडियो ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि बेगुनाह किसानों का खून बहाने वालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

वरुण गांधी ट्वीट किया कि, वीडियो बिल्कुल साफ है, विरोध करने वालों की हत्या कर उन्हें खामोश नहीं किया जा सकता है। बेगुनाह किसानों का खून बहाने वालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। इससे पहले कि किसानों के मन में सरकार के प्रति अहंकार और क्रूरता का संदेश जाए न्याय होना चाहिए।

बता दें कि बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित 80 नेताओं को सदस्य मनोनित किया गया है। भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी होंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और संगठक शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *