मणिपुर हिंसा: अज्ञात हथियारबंद लोगों ने की 5 नागरिकों की हत्या, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Manipur violence: 5 civilians killed by unidentified armed men, police search operation underway
(File Pic: Manipur Police)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा। दो अलग अलग घटनाओं में बृहस्पतिवार को अज्ञात बदमाशों ने पांच नागरिकों की हत्या कर दी।

पुलिस के बयान के अनुसार, अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग खा खुनौ में चार और कांगपोकपी जिले के कांगचुप चिंगखोंग में एक नागरिक की हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि बिष्णुपुर जिले में मारे गए चार नागरिकों के हत्यारों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

मृतकों की पहचान ओइनम बामोनजाओ सिंह (61), उनके बेटे ओइनम मनितोम्बा सिंह (32), थियाम सोमेंद्रो सिंह (55) और निंगथौजम नबद्वीप सिंह (40) के रूप में हुई।

कांगपोकपी में मारे गए नागरिक की पहचान थियाम कोनजिन के रहने वाले ताखेललंबम मनोरंजनन के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक, मनोरंजन का शव कांगचुप चिंगखोंग के पास बंकर हिल्स से बरामद किया गया।

पुलिस ने कहा कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को हथियारबंद बदमाशों के बीच गोलीबारी में उनकी संदिग्ध रूप से मौत हो गई।

बुधवार की रात, थौबल जिले के खंगबोक में भीड़ द्वारा की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवान गोली लगने से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *