पॉवर कट से थम गयी मुंबई

चिरौरी न्यूज़

मुंबई: ग्रिड में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण आज सुबह मुंबई के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होगई, जिस से पूरी मुंबई की जिंदगी थम गयी। मुंबई में ग्रिड फेल होने से पूर्वी, पश्चिमी, मुंबई के इलाके और ठाणे के कई हिस्से में बिजली गायब है। बिजली सप्लाई ठप होने से लोकल ट्रेन के पहिए थम गये है। लाखों यात्री सुबह से ही फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई की 380 मेगावट विजली सप्लाई बाधित हुई है।

मुंबई में बत्ती गुल होने से मुंबई के साउथ, सेंट्रल और नॉर्थ रीजन में बिजली आपूर्ति बंद है। बेस्ट जो कि मुंबई में बिजली सप्लाई देने का काम करती है ने कहा है कि टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित है होने ग्रिड फेल हो गया है।

मुंबई में अचानक पावर कट होने पर कंपनी ने खेद जताया है। और कहा है कि बिजली ग्रिड फेल हो जाने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। कंपनी ने ये भी बताया कि टाटा कडुना में ग्रिड फेल हो जाने से बिजली सप्लाई बाधित हुई है। वहीं बिजली फेल होने के कारण मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेनें नहीं चल पा रही हैं। जहां-तहां लोकल ट्रेनें खड़ी हैं।

मुबंई में रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि ग्रिड फेल होने के कारण लोकल ट्रेन की सेवा बाधित है। पुन: बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोकल ट्रेनों की सेवा फिर से शुरू की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *