मुंबई की रेप पीड़िता की हुई मौत, दिल्ली की ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी का किया था सामना

Ahmedabad: Imtiyaz Shaikh arrested for raping a 13-year-old girl from the neighborhood after calling her to his home on the pretext of making tea.चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: मुंबई में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना में एक ३० वर्षीय लड़की के साथ कुछ लोगों ने दरिंदगी की हद पार कर दी थी। आज उस लड़की की अस्पताल में मौत हो गयी। मुंबई के साकी नाका थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और दरिंदगी की शिकार महिला की शनिवार को घाटकोपर के राजावाड़ी हॉस्पीटल मौत हो गयी। महिला की स्थिति काफी गंभीर थी और वह वेंटिलेटर पर थी। महिला के साथ हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

न्यूज़ चैनल पर दिखाई जाने वाली ख़बरों के मुताबिक 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गयी थी। हैवानों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का रॉड डाल दिया था। महिला को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ आज सुबह उसकी मौत हो गयी।

मुंबई की घटना के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ काफी उबाल देखने को मिल रहा है। हालाँकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी मोहित चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लोगों में गुस्सा काफी है।

मोहित से पूछताछ की जा रही है। फुटेज में साफ देखने को मिल रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और वहां से भाग गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आरोपी के खिलाफ काफी अहम सबूत है।

आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *