राष्ट्रीय खेल दिवस : ओलम्पियन अशोक ध्यानचंद ने रखे अपने विचार

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: आज श्याम लाल कॉलेज (दिवस) स्पोर्ट्स कमिटी ने कॉलेज की IQAC कमिटी के संयोजन में, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक वेबिनार आयोजित किया जिसमें मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र, अर्जुन अवार्डी, 1975 की वर्ल्ड कप विजेता के सदस्य श्री अशोक ध्यानचन्द को वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया।

बता दें कि मेजर ध्यानचंद का आज जन्मदिन है जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस की तरह मनाया जाता है। वेबिनार की शुरुआत में स्पोर्ट्स कन्वीनर श्री वी एस जग्गी ने राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व बताया। म्यूनिख ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत वाली टीम के सदस्य रहे श्री अशोक ध्यानचंद ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन से जुड़े अद्भुत और प्रेरक संस्मरण सुनाए।

प्रिंसीपल रबि नारायण कार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हॉकी एक कला है। अंत में एक सवाल का जवाब देते हुए श्री अशोक ने इंगित किया मोबाइल जेनरेशन के दौर में अभिभावक स्वयं भी बच्चों को खेलों की तरफ मोड़ने के जगह सुविधाजनक जीवन देना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *