बिहार में रात 9 से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू

National Women Commission and Delhi Women Commission demand apology from Nitish Kumar on population control commentचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: बिहार में कोरोना की रफ़्तार को काबू में करने के लिए रात 9 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, साथ ही राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज 15 मई तक बंद रहेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वीकेंड लॉकडाउन का फैसला अगले हफ्ते क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद लिया जाएगा।

नीतीश कुमार ने बताया कि जिम, सिनेमाघर, मॉल, खेल कॉमप्लेक्स, रेस्टोरेंट, सहित सभी धार्मिक स्थल 15 तक बंद रहेगा। सभी सार्वजनिक आयोजन पर रोक रहेगा। शादी विवाह एवं श्राद्ध जैसे आयोजन में संख्या तय रहेगा। शादी विवाह में 100 लोगों को अुनमति रहेगी। दाह संस्कार में 25 लोगों को अनुमति रहेगी। भीड़भाड़ वाली जगहों पर धारा 144 लागू रहेगी। आवश्यक सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। ई-कॉमर्स चलते रहेगा। बस-ऑटो इत्यादि परिवहन सेवाएं चलती रहेंगी। सभी कार्यालय पांच बजे तक ही खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी जिले के डीएम-एसपी हालात की रिपोर्ट ली हैं। इस बीच राज्य में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्धता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक कंट्रोल रूम बनाया है। विभाग के विशेष सचिव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की टीम ऑक्सीजन उपलब्धता की मॉनिटरिंग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *