किसानों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, टिकारी बॉर्डर पर झड़प

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन अब उग्र होते जा रहा है और दिल्ली आने की जिद से पुलिस के साथ टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। एक तरफ किसान दिल्ली जाने की जिद में अड़े हुए हैं और दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन उन्हें रोकने की जिद में अड़ा हुआ है।

इसी सिलसिले में आज भी किसान दिल्ली बॉर्डर पर जमें हुए हैं। टिकारी बॉर्डर पर भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं।

इधर किसानों ने भी पुलिस पर पथराव किया। देर शाम तक उनमें से एक बड़ा समूह दिल्ली से करीब 100 किलोमीटर दूर पानीपत में टोल प्लाजा तक पहुंच चुका था। किसानों के आंदोलन कारण मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। साथ ही आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए सोनीपत-पानीपत हलदाना बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। पुलिस ने पत्थर और मिट्टी डालकर बैरिकेटिंग लगा रखी है।

दिल्ली-बहादुरगढ़ हाईवे के पास टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। यहा पर किसानों और सुरक्षा बलों के साथ टकराव की स्थिति भी बनी। दिल्ली-हरियाणा के सिंधु बॉर्डर पर किसान पहुंच चुके हैं। यहां पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्य ट्रॉलियों में खाद्य सामग्री स्टॉक करके दिल्ली के लिए निकले हैं। उनका कहना है कि वो एक महीने का राशन लेकर चल रहे हैं। गुरुवार को भी दिन भर किसानों और पुलिस के भी झड़प होती रही। किसानों पर वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।

पंजाब के किसान, हरियाणा और पंजाब के बीच शंभू सीमा पर, अंबाला के पास, हरियाणा में पार करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। ताकि दिल्ली के लिए आगे बढ़ सकें और कृषि कानूनों का विरोध कर सकें। किसानों को हरियाणा में प्रवेश करने से रोकने के लिए सीमा पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *