प्रधानमंत्री मोदी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी जन्मदिन की बधाई, दूरसंचार और पूर्वोत्तर में योगदान की सराहना

Prime Minister Modi extended birthday wishes to Jyotiraditya Scindia and praised his contributions to the telecommunications sector and the Northeast region.चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए दूरसंचार क्षेत्र को मजबूत करने और पूर्वोत्तर के लोगों के जीवन में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह दूरसंचार क्षेत्र को बेहतर बनाने की दिशा में व्यापक रूप से काम कर रहे हैं। पूर्वोत्तर के लोगों के जीवन में सुधार के लिए उनके प्रयास भी सराहनीय हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सिंधिया को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंधिया देश के संचार क्षेत्र को मजबूत करने और पूर्वोत्तर भारत में विकास व विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह जनसेवा और राष्ट्रीय हित के मार्ग पर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहें।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दूरसंचार क्षेत्र में आधुनिक बदलाव लाने और पूर्वोत्तर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका समर्पण प्रेरणादायी है।

गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म 1 जनवरी 1971 को मुंबई में हुआ था। वह ग्वालियर रियासत के अंतिम शासक जीवाजीराव सिंधिया के पौत्र हैं और भारतीय राजनीति में एक प्रमुख चेहरा माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *