रहीम नाम बदलकर बन गया अर्जुन; इसलाम धर्म अपनाने के लिए दे रहा था दवाब, शादी के नाम पर दलित विधवा से बनाया शारीरिक संबंध

चिरौरी न्यूज़

रांची: देश के कई राज्यों में लव जिहाद के लिए कानून बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। कुछ राज्यों जिनमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रमुख हैं, ने लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए क़ानून के मसौदे पर काम करना भी शुरू कर दिया है, तो कुछ लोगों ने लव जिहाद को सिरे से नकारते हुए ऐसी कोई क़ानून की जरूरतों पर ही प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।

लेकिन कुछ घटनाएं जब सामने आती है तो सोचने को मजबूर करती है कि क्या सचमुच एक ऐसे क़ानून की जरुरत है इस देश में जहाँ किसी एक धर्म के लोग नाम बदलकर दूसरे धर्म की लड़कियों को बरगला कर शादी कर लेते हैं, या शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बना लेते हैं, और जब भेद खुलता है, तो पहले से मौजूद क़ानून के मुताबिक उनको सजा देने की बात करते हैं।

आज झारखण्ड से एक ऐसी ही घटना सामने आई है जिसमें बिहार का एक मुस्लिम युवक जिसका नाम रहीम है, ने पहले आपना नाम बदलकर अर्जुन किया और एक दलित विधवा औरत के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया। जब औरत ने शादी के लिए दबाव डाला तो रहीम ने उस विधवा दलित औरत को पहले इसलाम धर्म अपनाने के लिए कहा।

घटना झारखंड के हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड के बहेरा गांव का है, जहाँ एक दलित महिला से शारीरिक संबंध बनाने वाले बिहार के मुस्लिम युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। गांव की दलित विधवा के आवेदन पर पुलिस ने रहीम (22) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक जिसका नाम मोहम्मद रहीम है, बिहार के मुजफ्फरपुर जिला का रहने वाला है। बहेरा गांव की दलित विधवा के आवेदन के मुताबिक पहले रहीम ने अपना नाम अर्जुन बताया था और पिछले दो महीने से रहीम महिला को फोन कर रहा था। फोन पर कई बार महिला से उसकी नोंक झोंक भी हुई, लेकिन कथित अर्जुन (रहीम) उसे लगातार फ़ोन करता रहा।

दलित महिला की 12 शाल पहले शादी हुई थी, उसका एक 9 साल का बीटा भी है। लेकिन पुत्र के जन्म के कुछ दिनों बाद दलित महिला के पति की मौत हो गयी। इसके बाद महिला गांव में ही मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रही थी।

दो महीने पहले एक अजनबी का फोन आया। उसने अपना नाम अर्जुन बताया और प्यार भरी बातें करने लगा। दलित महिला ने प्यार करने से इनकार कर दिया, तो युवक ने उसे शादी करने का प्रलोभन दिया। दलित विधवा महिला रहीम उर्फ़ अर्जुन के जाल में फंस गयी। इसके बाद 15 नवंबर को रहीम उर्फ़ अर्जुन इस दलित विधवा के घर पहुंच गया।

5 दिन तक उसने दलित विधवा के साथ शारीरिक संबंध बनाये और 20 नवंबर को शादी किये बिना जब वह घर से जाने, लगा तो महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया। इस पर रहीम उर्फ़ अर्जुन ने उससे कहा कि शादी करने के लिए पहले उसको (महिला को) धर्म परिवर्तन कर इसलाम कुबूल करना पड़ेगा। उसने कहा कि वह मुस्लिम है। जब तक वह (महिला) इसलाम कुबूल नहीं कर लेगी, उसके साथ वह शादी नहीं करेगा। उसने अपना आधार कार्ड भी दिखाया।

इसके बाद दोनों के बीच बहुत तीखी बहस हुई, महिला ने इसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया जिसपर आस पड़ोस के लोग पहुँच गए और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने के बाद गाँव के लोगों ने रहीम को पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *