कोरोना संक्रमण का खतरा बताते हुए राहुल गांधी ने रद्द की बंगाल की सभी रैली

Republic Day: Congress leader Rahul Gandhi remembered Amar Jawan Jyoti, targeted the centerचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बंगाल में अपने सभी चुनावी रैली को रद्द कर दिया है। साथ ही बाकी नेताओं को भी बड़ी सार्वजनिक रैलियों के परिणामों पर विचार करने की सलाह दी है।

राहुल गांधी ने यह सूचना ट्वीट के जरिए दी है। राहुल गाँधी ने इसके बाद सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को देखते हुए इसपर विचार करें। राहुल गाँधी के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि काश पीएम मोदी भी जिम्मेदार होते…।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए मैं पश्चिम बंगाल में अपनी सभी रैलियों को रद्द कर रहा हूँ। राहुल ने आगे कहा कि मैं सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को सलाह दूंगा कि मौजूदा परिस्थितियों में बड़ी सार्वजनिक रैलियों के आयोजन के परिणामों पर गहराई से विचार करें।

इससे पहले, बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा था कि बंगाल में चुनावी रैलियों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, आयोग इसपर अतिरिक्त सावधानी बरतें। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि आयोग अगर रैली और जनसभा पर रोक लगाती है तो कांग्रेस इसका स्वागत करेगी।

बता दें इ एक दिन पहले भी राहुल गाँधी ने लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मोदी द्वारा मचाई गई तबाही है। अपने ट्वीट में लिखा, “शमशान और कब्रिस्तान जो कहा सो किया (अंतिम संस्कार और अंत्येष्टि दोनों, जो वादा किया गया था, उसे पूरा किया)।” पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी लेफ्ट गठबंधन के साथ मिलकर राज्य की 92 सीटों पर चुनाव लड़ रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *